खातेगांव की बेटी दीपिका मनीषा ने बढ़ाया मान, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित
Madhya Pradesh : खातेगांव। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा दीपिका मनीष पटेल (यादव) ने ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश राज्यस्तरीय प्रतियोगिता’ में असाधारण प्रदर्शन कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के एमपी क्विज़ राउंड में दीपिका ने महज 4 मिनट में 24 प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी तेज़ बुद्धि और ज्ञान का परिचय दिया।
ई-स्कूटी व वैदिक घड़ी का मिला सम्मान
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपिका को विशेष रूप से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें ई-स्कूटी और वैदिक घड़ी भेंट की गई, जिससे दीपिका का उत्साह और भी बढ़ गया।
मप्र शासन और वीर भारत न्यास ने किया आयोजन
यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मध्यप्रदेश शासन और वीर भारत न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दीपिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेताओं की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
क्षेत्र में खुशी का माहौल
दीपिका की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल खातेगांव बल्कि पूरे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-wave-in-maharashtra-municipal-corporation-pm-modi-expressed-gratitude/105178