कोलकाता के ताराताला इलाके में बुधवार को निर्माणाधी

Kolkata Warehouse Collapse: निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से 3 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Kolkata Warehouse Collapse: 3 Dead, Major Rescue Operation Underway in Taratala

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। कोलकाता के ताराताला इलाके में बुधवार को निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद से अब तक 21 लोगों को बचा लिया गया है जबकि लगभग 12-18 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

अब भी फंसे हुए हैं करीब 12-18 लोग

घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी कहा कि कई एजेंसियां ​​बचाव अभियान में लगी हुई हैं। उन्होंने मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "NDRF, सेना, SDRF, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट सभी मिलकर काम कर रहे हैं। 21 लोगों को बचाया गया है। तीन लोगों की मौत हो गई है। करीब 12 से 18 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और वे भारतीय सेना के संपर्क में हैं।"

निर्माणाधीन गोदा गिरने से हुआ हादसा

यह घटना तारातला में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर B/2 स्थित एक निजी निर्माणाधीन गोदाम में हुई, जिसके बाद कई एजेंसियों ने मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। एसएमपी कोलकाता के सीपीआरओ संजय कुमार मुखर्जी ने बताया कि बचाव और मलबा हटाने के लिए क्रेनें तैनात की गईं, जबकि गैस कटर, अग्निशमन इकाइयां, एम्बुलेंस और चिकित्सा दल घटनास्थल पर भेजे गए।

लोगों के रेस्क्यू के लिए भेजी गई क्रेनें

उन्होंने कहा, "बचाव और मलबा हटाने के लिए घटनास्थल पर क्रेनें भेजी गई हैं। गैस कटर और एसएमपीए अग्निशमन दल मौके पर पहुंच चुके हैं। चिकित्सा दल के साथ एसएमपीए की एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। समन्वय और सुरक्षा के लिए एस्टेट डिवीजन और पोर्ट सिक्योरिटी की टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। एसएमपीए के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। बचाव अभियान में प्रगति के साथ-साथ आगे की जानकारी दी जाएगी।"

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पूर्व की TMC सरकार को बताया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि बचाव अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता है, साथ ही उन्होंने अवैध निर्माण के लिए कथित तौर पर दी गई अनुमतियों को लेकर पूर्व टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन संरचना से संबंधित सभी स्वीकृतियों की जांच करेगा। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए बताया कि "अभी-अभी एक घटना घटी है। इस समय सबसे महत्वपूर्ण बचाव कार्य है। बचाव कार्य जारी है। हमारी सरकार पूरे मामले पर नजर रख रही है। पिछली सरकार के दौरान अनुमति दी गई होगी। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, और हाल ही में देखा गया कि कोलकाता नगर निगम ने कई ऐसी चीजों के लिए अनुमति दी थी जो अवैध थीं, इसलिए सरकार इसकी जांच करेगी।" (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी? राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने भेजा न्योता