कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में कोयला लदे ट्रेलर औ

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा में कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर

Korba Accident: Two Girls Killed, One Injured in Trailer-Bike Collision

कोरबा (छत्तीसगढ़)। ऊर्जाधानी कोरबा जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर स्थित डेंगूनाला पुल के पास आज मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में हुई सीधी भिड़ंत

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब कोयला लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में शामिल वाहन ​ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 (कोयला लदा हुआ) और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 2635 ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवतियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

​डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, मौके पर जुटी भारी भीड़

घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सजग नागरिकों द्वारा सूचना दिए जाने पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को बिना वक्त गंवाए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

​शिनाख्त और जांच में जुटी बालको पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही बालको थाना पुलिस की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृत युवतियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतिकाओं की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।

ट्रेलर जब्त, चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

​पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले कोयला लदे ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, दुर्घटना के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़े:    बाप ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता हिरासत में