कृष्णा करुणेश नोएडा अथॉरिटी के प्रभारी मुख्य कार्य

कृष्णा करुणेश बनाये गये नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी सीईओ

फाइल फोटो

लखनऊ। कृष्णा करुणेश नोएडा अथॉरिटी के प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाये गए हैं। इससे पहले वे नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के पद पर कार्यरत थे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मामले में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

नोएडा के सेक्टर 150 में सड़क हादसे में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार सहित पानी में डूबने से हुई मौत के मामले को लेकर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नोएडा में युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद से पूरे शहर में सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। योगी सरकार ने इस हादसे के बाद लोकेश एम को सीईओ के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर अब कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बिहार के रहने वाले 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं कृष्णा करुणेश

मूल रूप से बिहार के रहने वाले कृष्णा करुणेश 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं और अभी विशेष सचिव स्तर के अफसर हैं। नोएडा के सीईओ का पद सचिव स्तर का है। इसीलिए कृष्णा करुणेश अभी नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाये गए हैं। अगले साल 1 जनवरी 2027 को 2011 बैच के सचिव रैंक में प्रमोट होगा।

गोरखपुर, हापुड़ और बलरामपुर में भी जिलाधिकारी रह चुके कृष्णा करुणेश

कृष्णा करुणेश पूर्व में गोरखपुर, हापुड़ और बलरामपुर जिले में भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वे गाजियाबाद के सीडीओ और वीसी का पद भी संभाल चुके हैं। नोएडा में कृष्णा करुणेश की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब प्राधिकरण को नेतृत्व में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी। दरअसल, युवराज की मौत के मामले को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे थे, जिसके बाद तत्कालीन CEO लोकेश एम को उनके पद से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/special-trains-announced-between-bhopal-and-hazrat-nizamuddin/111322

गणतंत्र दिवस पर यात्रियों को बड़ी राहत: भोपाल-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें