औरंगाबाद में कुटुंबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते

कुटुंबा पुलिस ने 8 घंटे में चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार

Kutumba Police Solves Burglary Case in 8 Hours, One Thief Arrested

औरंगाबाद,(बिहार)। कुटुंबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के अंदर गृहभेदन कांड का पर्दाफाश किया है। साथ ही एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए शातिर चोर की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरा बगाही गांव निवासी छोटू पवरिया के रूप में की गई है। उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं। 

पीड़ित ने अज्ञात चोरों पर करवाया था मामला दर्ज

घटना को लेकर पीड़ित ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज करवाया था जिसमें बताया कि देर रात संडा स्थित एक घर में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा सोने एवं चांदी का आभूषण तथा नगद चोरी कर ली गई हैं। इस संदर्भ में लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई।

कुटुम्बा थानान्तर्गत पिपरा बगाही से एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना संकलन के आधार पर कुटुम्बा थानान्तर्गत पिपरा बगाही से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके निशानदेही पर चोरी किए गये सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नकद रुपयों को बरामद कर पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

चोरी किए गये सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नकद रुपयों को बरामद

इसके पास से 1 जोड़ा सोना का कान का टॉप्स, 3 जोड़ा चांदी का 3 पायल, 3 सोना का मंगलसूत्र, 2 जोड़ा चांदी का बिछिया, 2 सोने का चैन, 4 सोने का अंगूठी, 3 मोबाइल फोन, जमीन का कागजात एवं 16500 रूपये नकद बरामद किया गया है। 

यह भी पढ़ेंः अमेठी में सोना-चांदी के दाम में तेजी, 24 कैरेट सोना ₹1.47 लाख के करीब