जबलपुर | शहर के बरेला थाना क्षेत्र में रहने वाले ए

धोखाधड़ी...शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 27 लाख की चपत

धोखाधड़ी...शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 27 लाख की चपत

जबलपुर | शहर के बरेला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में अच्छा खासा मुनाफा कमाने का झांसा देकर गणेशम सिक्योरिटी स्टॉक मार्केट के संचालक व कर्मचारियों ने जाल में फंसाकर 27 लाख 13 हजार की चपत लगा दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गयी उस आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

गौर निवासी ने की पुलिस की शिकायत

पुलिस के अनुसार गौर परसवाड़ा निवासी सेवाराम प्रजापति द्वारा दी गयी शिकायत में बताया गया कि वह एकता मार्केट के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता है। कुछ समय पूर्व उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह गणेशम सिक्योरिटी स्टॉक मार्केट से बोल रहा है। उसने सेवाराम से कहा कि अगर वे उनकी कंपनी में इन्वेस्ट करते हैं तो उन्हें अच्छा मुनाफा होगा।

​खाते में जमा किये रुपये

इसकी बातों में आकर सेवाराम ने उक्त कंपनी के खाते में धीरे-धीरे कर 27 लाख 13 हजार 2 सौ रुपये जमा कराए। बदले में उसे आईडी और पासवर्ड भी मिला, जिसमें सेवाराम को 1 करोड़ 30 लाख का मुनाफा होना बताया जा रहा था और फिर अचानक वेबसाइट बंद हो गयी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101