Lalu Yadav ON PM Modi : जल्द ही बिहार में चुनाव की

लालू यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा - 'ऐ मोदी जी..ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा'

लालू यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Lalu Yadav ON PM Modi : जल्द ही बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियां कर रही हैं. ऐसे में पार्टियां एक - दूसरे पर निशाना साध रही हैं. इसी क्रम में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने एक्स पोस्ट किया और उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला है. लालू यादव ने कहा कि ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? 

लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हैं. राजद सुप्रीमो ने निशाना साधते हुए लिखा कि ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा. इससे पहले लालू यादव ने बिहार बंद को लेकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है.

लालू यादव ने कहा कि बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने अपनी मां को अपशब्द कहे जाने का मुद्दा उठाया था. इसी पर ही एनडीए ने बिहार बंद का ऐलान किया था. सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बंद प्रभावी रहा था. एनडीए ने दावा किया कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण हुआ. बंद से लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. 

'RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गाली दी गई'

पीएम मोदी ने अपनी मां को गाली दिए जाने का मुद्दा उठाया था. उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी. बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं. ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है. ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है. मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है. मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है.

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-wished-on-the-occasion-of-milad-un-nabi-said-this-is-a-holy-day/45842