उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना क्

शहजादपुर में जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल

Land Dispute Turns Violent in Shahzadpur, Fight Video Goes Viral

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 9 बजे शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। मामले में नारायण बजाज ने अकबरपुर पुलिस को तहरीर देकर अरविंद और उनके परिवार के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक, उनके घर के बगल में स्थित जमीन पर अरविंद और उनके परिवार के लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर हुई इस घटना की चर्चा तेज हो गई।

पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित नारायण बजाज ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अकबरपुर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शहजादपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दिवाली की रात बाइक गैरेज में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख