नरसिंहपुर में नौरादेही अभ्यारण्य के पास NH-45 पर अ

नरसिंहपुर में NH-45 पर लैंडस्लाइड, घंटों बाधित रहा एक तरफ का यातायात

Landslide On NH 45 In Narsinghpur

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में नेशनल हाईवे 45 पर नौरादेही अभ्यारण के पास लैंड स्लाइड हो गया, जिसके चलते एक तरफ का यातायात बधित हो गया। बाद में जेसीबी मशीन से सड़क मार्ग पर पड़े हुए मलवे को घंटो की मशक्कत के बाद हटाकर यातायात को शुरू किया गया। 

घंटों बंद रहा आवागमन

जानकारी के अनुसार, संस्कारधानी यानी जबलपुर और भोपाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 45 नौरादेही अभ्यारण के पास टेबिल टॉप हाईवे पर गुरुवार सुबह अचानक लैंड स्लाइड हो गया, जिसका मलवा नेशनल हाईवे 45 पर जमा हो गया, जिसके चलते घंटो तक एक तरफ का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नहीं हुई कोई जनहानि

वहीं, जब लैंड स्लाइड की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली तो प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से मौके पर पहुंचकर सड़क मार्ग पर पड़े मलबे को हटाना शुरू किया गया। वहीं, इस घटना में कोई भी जनहानि या किसी वाहन के दबे होने की सूचना अभी तक नहीं आई है। 

इस जगह हुई थी दुर्घटना

बता दें, ये हाईवे 45 का वही हिस्सा है जहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए टेबिल टॉप रेड कलर की पेंटिंग की गई हैं। इतना ही नहीं हाईवे के इस क्षेत्र को मंत्री नितिन गडकरी ने भी पोस्ट किया था और लिखा था कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ये डेविल टॉप बनाई गई हैं, लेकिन आज सुबह-सुबह हुई लैंड स्लाइड ने हाईवे की गुणवत्ता और टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

ये भी पढ़ें- मूलभूत सुविधाओं को तरसे छात्र, सड़क पर उतरे एकलव्य स्कूल के बच्चे