Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव के

बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख...अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख...अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन की आज यानी शुक्रवार को आखिरी तारीख है. बिहार में दो चरणों में मतदान होंगे. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियां कर रही हैं. आरजेडी में शामिल हुए खेसारी लाल छपरा से नामांकन भरेंगे. बीजेपी नेता मैथलीठाकुर अलीनगर से नामांकन भरेंगी. 

अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

अमित शाह बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सारण जिले में एक जनसभा भी करेंगे. अमित शाह ने नीतीश कुमार ने मुलाकात की. सीट बंटवारे को लेकर मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने गुरुवार को महागठबंधन से अलग कर लिया था. बताया गया था कि सहनी ने महागठबंधन से नाराज थे. सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिन में VIP और राष्ट्रीय जनता दल (RJD)कोई चर्चा नहीं हुई है.

सहनी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) सहनी ने कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से संपर्क साधा. भट्टाचार्य ने लोकसभा के नेता राहुल गांधी से संपर्क साधा. वीआईपी को समायोजित करने पर जोर दिया.

सहनी ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

सहनी ने कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से संपर्क साधा. भट्टाचार्य ने लोकसभा के नेता राहुल गांधी से संपर्क साधा. वीआईपी को समायोजित करने पर जोर दिया. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने राजद के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस हस्तक्षेप के बाद वीआईपी प्रमुख ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 'महागठबंधन' में बने रहने की प्रतिबद्धता जताई.

बिहार विधानसभा के मद्देनजर सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. बीजेपी ने गुरुवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. बीजेपी 101 सीट पर चुनाव लड़ रही है. उसने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. एनडीए के घटक दल उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. महागठबंधन में भी सीटों का बंटवारा हो चुका है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-assembly-bjp-releases-list-of-star-campaigners/94328