NEET री-एग्जाम के दौरान एक अभ्यर्थी के लिए ट्रैफिक

परीक्षा केंद्र देर से पहुंचा छात्र, नहीं मिला प्रवेश

Late Arrival Denies Student Entry at Exam Centre

कोटपूतली, (राजस्थान): NEET री-एग्जाम के दौरान एक अभ्यर्थी  अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से देर से पहुंचा, जिसके कारण उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल सकी। अभ्यर्थी ने इसे अपने लिए बड़ा झटका बताते हुए कहा कि अब उसका एक और साल खराब होने की आशंका है।

 पावटा क्षेत्र में लगे लंबे जाम के कारण हुई देर

अभ्यर्थी खींव सिंह ने बताया कि वह समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ था, लेकिन पावटा क्षेत्र में लगे लंबे जाम में करीब एक घंटे तक फंसा रहा। जाम खुलने के बाद वह तेजी से परीक्षा केंद्र पहुंचा, लेकिन तब तक प्रवेश का निर्धारित समय समाप्त हो चुका था। उसने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों से अंदर जाने की अनुमति देने की गुहार लगाई, लेकिन परीक्षा नियमों के चलते उसे प्रवेश नहीं दिया गया।

पिछले वर्ष भी दी थी NEET परीक्षा

अभ्यर्थी ने बताया कि उसने पिछले वर्ष भी NEET परीक्षा दी थी, लेकिन बाद में वह परीक्षा रद्द हो गई थी। इस बार री-एग्जाम में शामिल होने की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण उसका सपना अधूरा रह गया। उसने कहा कि वह लंबे समय से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और परीक्षा नहीं दे पाने से उसे भारी निराशा हुई है।

NTA) के दिशा-निर्देशों के कारण नही मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश 

परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। सभी अभ्यर्थियों को पहले ही समय से केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई NEET री-एग्जाम

गौरतलब है, कि जिले में NEET री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त नियमों के बीच आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्रों पर समय सीमा का विशेष रूप से पालन कराया गया, जिसके चलते देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

यह भी पढे़ंः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग, साइकिल रैली, नशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण का आयोजन