Hatta : रेस्टोरेंट संचालक पर तेंदुए का हमला, पड़ोसी के घर में घुसा
MP News : दमोह जिले के हटा के सिविल अस्पताल के पास सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक एक रेस्टोरेंट संचालक पर झपट पड़ा और बाद में भागकर पास के एक मकान में घुस गया। यह घटना लगभग शाम 5.15 बजे का है। हमले के कुछ मिनट बाद ही तेंदुआ घायल अवस्था में आसपास के एक घर के बाहर पड़ा मिला। हमले में घायल हुए रेस्टोरेंट संचालक शरद अग्रवाल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय वन विभाग और टाइगर रिज़र्व की टीम मौके पर पहुँच गई। विशेषज्ञों ने स्थिति का जायजा लेते हुए तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की योजना बनाई।तेंदुआ हमले के बाद बगल में स्थित शिव फौजदार के घर में जा घुसा था। टीम ने उसे काबू करने के लिए पहले ट्रैंकुलाइजिंग डार्ट से निशाना साधा। गोली लगते ही तेंदुआ बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया गया।पूरी प्रक्रिया में लगभग सात घंटे लगे। इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित रखा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शरद अग्रवाल सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान पर पहुँचकर रोज़ की तरह अगरबत्ती जला रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ अचानक उन पर झपटा और उनके कंधे पर पंजा मार दिया। शरद ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर जान बचाई, जबकि तेंदुआ वहाँ से कूदकर भाग निकला और पास ही दूसरे घर में जा छिपा।वन विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुआ संभवतः घायल अवस्था में भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुँच गया था, जिसके कारण वह आक्रामक हो गया।टीम ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित ट्रैंकुलाइज करने में समय इसलिए लगा क्योंकि वह लगातार छिपता और जगह बदलता रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जंगल क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-mp-jagatdambika-pal-criticizes-rahul-gandhis-allegations-against-ec/100651