देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगा

डोईवाला में गुलदार का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई शिकार की घटना

सीसीटीवी में कैद गुलदार

देहरादून,उत्तराखण्ड। लच्छीवाला वन रेंज से सटे नया गांव क्षेत्र में रविवार रात गुलदार ने सड़क किनारे बैठे एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 20 के टोंगिया-नया गांव-लच्छीवाला मार्ग पर रात करीब 8 बजे गुलदार जंगल से निकलकर आया और कुत्ते को उठाकर वापस जंगल की ओर चला गया।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, निगरानी तेज करने और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही लोगों से रात के समय सतर्क रहने तथा बच्चों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ेंः कटघोरा वन मंडल में हाथी का आतंक, जंगल गए ग्रामीण को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट