MP News : रीवा। यहां पुलिस ने एक ऐसी चोरी का पर्दा
'गुटखा' थूकने के लिए उठाया नकाब और CCTV में कैद हो गया चेहरा...
MP News : रीवा। यहां पुलिस ने एक ऐसी चोरी का पर्दाफाश किया है, जहां अपराधी की एक छोटी सी लत उसकी पहचान का सबसे बड़ा जरिया बन गई। 'गुटखा' खाने के लिए चंद सेकंड के लिए चेहरा खोलना शातिर चोर को महंगा पड़ा और वह अब सलाखों के पीछे है।
गुटखा थूकने के लिए अपराधी ने जैसे ही नकाब उठाया तो चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। इसी सीसीटीवी से पुलिस ने शातिर चोर की पहचान कर ली। सिटी कोतवाली पुलिस ने पूरी वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लाखों के जेवर भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749