बैतूल में आसमान से बरपा कहर! एक ही परिवार पर गिरी बिजली
बैतूल,(मध्यप्रदेश)। चिचोली तहसील क्षेत्र के ग्राम चुनाव गोसाई में सोमवार शाम को कुदरत का कहर देखने को मिला। यहाँ तेज बरसात के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे में पीड़ित परिवार के मकान की छत भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।
अचानक गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गृहस्वामी सुखदेव यादव (निवासी चुनाव गोसाई) ने बताया कि सोमवार शाम के समय अचानक मौसम बदला और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक उनके मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी।
मकान की छत हुई क्षतिग्रस्त, ये हुए घायल
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुखदेव यादव के परिवार के निम्नलिखित सदस्य घायल हो गए। गीताबाई यादव (पत्नी) संध्या यादव (पुत्री) नैतिक यादव (पुत्र) सुखदेव यादव (स्वयं) बिजली गिरने का धमाका इतना तेज था कि सुखदेव यादव के मकान की छत पूरी तरह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
अस्पताल में उपचार जारी, हालत स्थिर
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। राहत की बात यह है कि वर्तमान में सभी चारों सदस्यों की हालत खतरे से बाहर और ठीक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः समस्तीपुर में शौच के लिए गई 16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई FIR