बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला उसकी च

अमेठी में बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, महिला गंभीर रूप से घायल

Lightning Strikes in Amethi, Woman Seriously Injured

अमेठी {उत्तर प्रदेश}: बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर खड़ी महिला के शरीर को छूकर आकाशीय बिजली निकल गई।

बिजली की चपेट में आने से हाथ-पैर पड़े सुन्न

हादसे में महिला के शरीर में हल्की चोट आई है। वहीं, उसके हाथ-पैर कुछ देर के लिए सुन्न हो गए और काम करना बंद कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। आकाशीय बिजली गिरने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार की बताई जा रही है।

यह भी पढ़: जब कोतवाली में रो पड़े नगर विकास मंत्री, BJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हुआ हंगामा