लिव इन पार्टनर ने की युवती की हत्या, करेली की घटना
Madhya Pradesh : नरसिंहपुर। लिव इन पार्टर की एक युवक ने हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार रात की है। घटना जिले के करेली थाना क्षेत्र के आमनगांव बड़ा गांव की है। इससे इलाके में तनाव है। पुलिस ने बताया, आरोपी युवक और युवती दोनों लिव इन में रह रहे थे। शुक्रवार की रात में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने युवती की हत्या कर दी। करेली थाना प्रभारी संधीर चौधरी मृतक छाया कुशवाहा बसोंदा की रहने वाली थी।
उसकी उम्र 26 साल के करीब थी। अपने एक बेटा और एक बेटी के साथ आमगांवबाड़ा में एक किराये की मकान में रहती थी। वह मजदूरी कर अपना घर-बार चलाती थी। इस बीच बारहा छोटी का दिनेश लोघी (32) ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसके चीखने पर मकान मालिक शिवर दुबे ने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो छाया मृत मिली।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/weather-changes-half-of-madhya-pradesh-will-get-wet-predicts-meteorological/95418