भोपाल में लव मैरिज का 7 माह में अंत, युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शादी के महज 7 महीने बाद अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
पत्नी पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
युवक विकास ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उसने आपबीती बताई कि अपनी पत्नी के व्यवहार से बेहद परेशान था। विकास ने स्पष्ट रूप से अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मालूम हो कि युवक और उसकी पत्नी की शादी को केवल 7 महीने हुए थे। वीडियो में विकास ने बताया कि उसकी पत्नी उसे लगातार परेशान करती थी और आए दिन झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी।
रील बनाया, पर उसके पीछे कलह की नहीं थी किसी को भनक
यह जोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और अक्सर साथ में इंस्टाग्राम वीडियो (रिल्स) भी बनाया करते थे। बाहर से खुश दिखने वाले इस रिश्ते के अंदर चल रही कलह की किसी को भनक तक नहीं थी। युवक के द्वारा सुसाइड से पहले पोस्ट किया गया वीडियो इस मामले में एक अहम सबूत के रूप में देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
होटल में फांसी पर लटका मिला युवक
पुलिस के मुताबिक, विकास ने शनिवार देर रात हेटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटस स्टाफ को कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची। जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन परिजन ने एक वीडियो पुलिस को सौंपा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
वीडियो में यह बताया
वीडियो में कहा कि, मेरा नाम विकास हिरवे है। मैने पत्नी स्नेहा सोलंकी से सात माह पहले लव मैरज की थी। मैं मनमर्जी से सुसाइड कर रहा हूं. इसकी जिम्मेदार पत्नी स्नेहा सोलंकी है। 10 दिन पहले स्नेहा ने अपने तमाम काजगाज, ज्वैलरी आदि को मायके भेजना शुरू कर दिया था। वह लगातार मुझसे विवाद करती है। प्रताड़ित करती है औऱ फंसाने की धमकी देती है। उनकी दादी लगातार फोन कर यह सब करने के लिए मजबूर करती है। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग होकर मैं जान दे रहा हूं। मेरी मौत के लिए जिम्मेदार मेरी पत्नी और दादी सास है।
मामूली कहासुनी हुई थी
परिजन ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। उसी दिन युवक बिना बताए रात को घर से चला गया। तड़के 3 बजे आखिरी पोस्ट को देखा। इसी के बाद उसकी तलाश शुरू की। जब होटल पहुंचे तो युवक सुसाइड कर चुका था। आखिरी वीडियो में युवक ने इस बात का जिक्र किया था कि परिवार उसे बहुत प्यार करते हैं पर वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831