रायबरेली में प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद पति-पत्न

रायबरेली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर में दफनाया शव

Lover Allegedly Murdered and Buried Inside House by Married Couple in Raebareli

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। मोहब्बत, धोखा और खौफनाक वारदात, डलमऊ कोतवाली इलाके के पूरे रजऊ मजरे बेलहनी गांव में 'पति, पत्नी और वो' के खूनी खेल ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जिस प्रेमी के प्यार में रीता दीवानी थी, उसी ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी ऐसी खौफनाक पटकथा लिखी, जिसे सुनकर इलाका दहल उठा। सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर प्रेमी को मौत के घाट उतारा और फिर लाश को घर के कमरे में ही दफना दिया।

​4 साल से एक ही छत के नीचे रह रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी

कहानी की शुरुआत हुई थी पत्नी और अमित कुमार रैदास के बीच शुरू हुए इश्क से। प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा कि अमित अपना घर-बार छोड़कर पिछले चार सालों से शादीशुदा प्रेमिका  के घर में ही उसके और उसके पति के साथ रहने लगा था। लेकिन 29 जुलाई की रात यह 'ट्रायंगल' खूनी जंग में बदल गया।

विवाद बढ़ा तो सिलबट्टे से फोड़ दिया सिर

29 जुलाई को किसी बात को लेकर अमित और आरोपियों  के बीच तीखी बहस शुरू हुई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि प्रेमिका का दिल अपने प्रेमी के लिए पत्थर हो गया। पति-पत्नी ने साथ मिलकर अमित पर हमला बोल दिया। किचन में रखे भारी-भरकम सिलबट्टे से अमित के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। सिर फटने से खून की नदियां बह निकलीं और अमित ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कमरे में गड्ढा खोदकर गाड़ दी लाश, 3 दिन तक दबा रहा राज

कत्ल के बाद पति-पत्नी ने शातिराना अंदाज में सबूत मिटाने का प्लान बनाया। दोनों ने कमरे की जमीन खोदी और अमित के शव को वहीं दफनाकर ऊपर से मिट्टी पाट दी। वारदात के बाद दोनों ऐसे रहने लगे मानो कुछ हुआ ही न हो। लेकिन कहते हैं न कत्ल कितना भी शातिर क्यों न हो, राज खुल ही जाता है।

जब उठने लगी सड़ांध, उड़ गए पड़ोसियों के होश

तीन दिनों तक लाश घर के अंदर गड़ी रही। लेकिन तीसरे दिन कमरे से उठती तेज दुर्गंध ने पड़ोसियों का ध्यान खींच लिया। जब बदबू असहनीय हो गई और गांव में फुसफुसाहट शुरू हुई, तो रीता के हाथ-पांव फूल गए। पकड़े जाने के डर से घबराई पत्नी  सीधे गांव के प्रधान के पास पहुंची और रोते-बिलखते पूरी खूनी दास्तान उगल दी।

पुलिस ने खुदवाई जमीन, जेल पहुंचे पति-पत्नी

सूचना मिलते ही डलमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे की मिट्टी खुदवाकर अमित के गले-सड़े शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई रंजीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि कत्ल के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में इसी खूनी प्रेम कहानी की चर्चा है।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली में दो बाइकों की भिड़ंत, चार किशोर समेत पांच घायल, तीन की हालत गंभीर