लखनऊ: कांग्रेस ने योगी सरकार पर ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न का लगाया आरोप
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 1000 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हुई है।
अपराधियों को संरक्षण देकर ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देकर ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय किया है। अवस्थी ने भाजपा पर सभी वर्गों को धोखा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज ने भाजपा का समर्थन किया था, लेकिन इसके बावजूद सबसे अधिक हत्याएं ब्राह्मण समाज के लोगों की हुई है।
भाजपा सरकार की नीतियों से ब्राह्मण समाज में नाराजगी
कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा सरकार की नीतियों से ब्राह्मण समाज में नाराजगी है और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में यह समाज कांग्रेस के साथ वापस लौटेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में ब्राह्मण समाज भाजपा सरकार को अपने वोट के माध्यम से जवाब देगा।
हालांकि, भाजपा की ओर से कांग्रेस के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ेंः ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश