लखनऊ मेट्रो ने यात्री को 20 मिनट में लौटाया एक लाख रुपये नकद और कीमती सामान से भरा बैग
UP News : लखनऊ मेट्रो का बेहद चर्चित लॉस्ट एंड फाउंड सेल यात्रियों के लिए लगातार मददगार साबित हो रहा है। सेल ने एक बार फिर सुरक्षित यात्री सेवा और ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन चेकिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड को रविवार दिनांक 25.01.2026 को समय लगभग 12:20 बजे, एक बैग मिला। बैग में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) नकद एवं अन्य ज़रूरी सामान था। सुरक्षा गार्ड ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तुरंत इस बैग को स्टेशन कंट्रोलर के पास जमा कराया।
स्टेशन कंट्रोलर द्वारा आवश्यक कार्रवाई र त्वरित कार्रवाई से याके बाद, यात्री को दोपहर 12:40 बजे उनका बैग सुरक्षित उन्हें लौटा दिया गया। लखनऊ मेट्रो के स्टाफ की तत्परता औत्री को मात्र 20 मिनट में उनका खोया बैग सुरक्षित मिल गया। मेट्रो यात्री ने इतनी बड़ी धनराशि और सामान वापस मिलने पर लखनऊ मेट्रो का आभार जताया एवं मेट्रो कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा।
बता दें कि लखनऊ मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने यात्री सेवाओं की शुरुआत से अब तक कुल 48.50 लाख रुपये नकद, 885 मोबाइल एवं 240 लैपटॉप यात्रियों को सुरक्षित लौटाए हैं।
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस अवसर पर कहा, मुझे अपनी टीम पर गर्व है जो हर संभव तरीके से जनता की सेवा करने के लिए समर्पित है।" उन्होंने दोहराया कि लखनऊ मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा ने यात्रियों का भरोसा जीता है और यह अन्य किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/canadian-pm-carney-responds-to-tariff-threat/130544