उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क च
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में CM मोहन यादव का पैतृक मकान, अपने मकान पर खुद चलाया हथौड़ा
उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का करीब 60 साल पुराना पैतृक मकान भी सड़क की जद में आया है। नगर निगम ने सर्वे के बाद मकान पर निशान लगाए हैं। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।
सीएम ने खुद अपने मकान पर चलाया हथौड़ा
इस प्रोजेक्ट में कुल 272 भवन प्रभावित बताए गए हैं। अनुमानित लागत करीब 9.80 करोड़ रुपये है। इसी कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री ने अपने मकान के प्रभावित हिस्से पर खुद गेती चलाकर विकास कार्य में सहयोग का संदेश दिया। उनका कहना है कि शहर के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- बिजनौर की दिव्या पाल ने 5 किमी रेस में जीता गोल्ड, गांव और जिले में खुशी का माहौल