Madhya Pradesh : महू। दिल्ली ब्लास्ट का एक कनेक्शन

दिल्ली ब्लास्ट का मध्यप्रदेश कनेक्शन, जिस विश्वविद्याल में उमर पढ़ा था, उसका चेयरमैन..

दिल्ली ब्लास्ट का मध्यप्रदेश कनेक्शन, जिस विश्वविद्याल में उमर पढ़ा था, उसका चेयरमैन..

Madhya Pradesh : महू। दिल्ली ब्लास्ट का एक कनेक्शन मध्य प्रदेश के महू से जुड़ता नजर आ रहा है। ब्लास्ट का मुख्य आऱोपी उमर नबी फरीदाबाद की जिस अल फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ता था, उसका चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मध्य प्रदेश के महू का रहने वाला था। इसी विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले डा. उमर नबी ने आई-20 कार में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। यहीं पढ़ाने वाले डॉ. मुजम्मिल शकील को विस्फोट जमा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस विश्वविद्यालय को चलाने वाला अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट, महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने ही स्थापित किया था। वही ट्रस्ट का अध्यक्ष, औऱ यूनिवर्सिटी का कुलपति भी है। फरीदाबाद के इस यूनिवर्सटी की शुरूआत एक इंजीनियरिंग कालेज से हुई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि डा. मुजम्निल, उमर मोहम्मद और शाहीन शाहिद पहले फरीदाबाद के इसी ट्रस्ट से अल फलाह अस्पताल से जुड़े हुए थे। 

बुधवार को विश्वविद्यालय ने पहली बार बयान जारी किया। वाइस चांसलर प्रो भूपिंदर कैर आनंद ने कहा- हमारे दो डाक्टर (डॉ. मुजम्मिल और शाहीन सईद) हिरासत में हैं। विश्वविद्यालय के अंदर किसी भी तरह का कैमिकल या विस्फोटक रखने का स्टोर नहीं है। लैब का प्रयोग एमबीबीएस के छात्र को पढ़ाने औऱ प्रशिक्षण देने के लिए होता है। कानून के हिसाब से काम होगा। 

इस बीच एडिशनल एसपी ने बताया कि जवाद के महू वाला घर खाली है औऱ वहां कोई नहीं रहता है। मुख्य गेट पर ताला लगा है। आईजी अनुराग सिंह (ग्रामीण) ने बताया कि हमे इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। जांच कर रहे हैं। संबंधित रिकार्ड इकट्ठा किये जा रहे हैं। महू में जवाद के चार मंजीला मकान में 25 से अधिक खिड़कियां हैं। इस मकान को लोग मौलाना का मकान के नाम से जानते हैं। मकान जावेद के पिता के नाम पर है, उनकी 1995 में मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-is-talking-to-gen-z-in-the-video/97414