मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सचदेवा जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा सहित चार जस्टिस एवं एक वरिष्ठ अधिवक्ता को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की अनुशंसा (सिफारिश) की है। केंद्र सरकार जल्द ही इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी करेगी। सुप्रीम कोर्ट जज के लिए अनुशंसित हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू मूल रूप से जबलपुर के निवासी हैं। उन्होंने जबलपुर हाई कोर्ट से ही अपने वकालत के करियर की शुरुआत की थी।
इन नामों की भी हुई है सिफारिश
कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट जज के लिए जिन अन्य नामों की अनुशंसा की गई है, उनमें शामिल हैं, जस्टिस संजीव सचदेवा,जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर,जस्टिस अरुण पाली, वी. मोहना (सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता)। इन सभी को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की महत्वपूर्ण अनुशंसा कोलेजियम द्वारा केंद्र सरकार को भेज दी गई है।