मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 का परिणाम घोषित, पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप
Madhya Pradesh : इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में पन्ना के अजीत मिश्रा ने प्रथम किया है। अभी वे मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। एमपीएससी के ओएसडी डा. आर पंचभाई ने बताया कि 229 पदों के लिए परीक्षा हुआ था। इसमें से 197 पद पर उम्मीदवार का चयन किया गया। 7 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए खाली रखे गये हैं। अभ्यार्थी का साक्षात्कार 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच हुआ। इस परीक्षा में यशपाल स्वर्णकार तीसरे स्थान पर रहे।
इनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर
अजीत कुमार मिश्रा, भुवनेश चौहान, यशपाल स्वर्णकार, अभिषेक जैन, अनुराग गुर्जर, प्रिया अग्रवाल, अर्पिता राई, सूरज सिंह, कल्पेश सिघई, अदिति जैन, अंकित, मोना डांगी, आरुषि गुप्ता, नरेंद्र सिंह मेवाड़ा, अक्षांश श्रीवास्तव, पंकज परमार, सिद्धार्थ मेहता,अरूण मालवीय, रानी अहिरवार, रश्मि कुशरे, सीमा बडोले, कृष्णपाल बघेल, शीतल ठाकुर, सोनाली डावर।
इनका डीएसपी पद पर चयन
विवेक अग्रवाल, गोविंद सिंग सोलंकी, मोनिका घाकड़, शिवानी राय, स्वाती सिंह बघेल, मुस्कान सोनी, पूजा, शैलेश मिश्रा, विवेक सिंह डांगी, मयंका चौरसिया, पूजा जैन, जैनेन्द्र निगम, दीपीका नाकवाल, दीप्ति कटरोलिया, सोनू कनेस, राहुल मंडलोई, नीतू मंडलोई, शीजल विजयपाल। इनका चयन जनपद पंचायत सीईओ पद पर- सिद्धि कौरव, अर्पित जैन, अंकित सिंघल, लोकेश साहू, आकांक्षा जैन, रवि पाटीदार, रुचि जाट, मुस्कान गुप्ता, शिवानी कैरव, अश्विनी, रामाकांग गुप्ता, राजेश्वरी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-supreme-court-upheld-the-allahabad-high-court-decision-now-candidates/97049