Madhya Pradesh : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार कड़

मध्य प्रदेश में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी, नवंबर में टूटेगा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी, नवंबर में टूटेगा रिकॉर्ड

Madhya Pradesh : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसकी शुरूआत हो गई है। नवंबर में कंपकपी शुरू हो गई है। पिछले दो रात में पारा काफी नीचे आया है। उधर इंदौर में पिछले 10 साल की सर्दी  का रिकार्ट टूटा है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्लालियर, उज्जैन में हिल स्टेशन पंचमढ़ी से भी अधिक सर्दी है। ठंड के कारण झाबुआ में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि आम तौर पर सर्दी का असर नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरु होकर जनवरी तक रहता है, लेकिन इस बार सर्दी कुछ पहले ही आ गई है। 

इस बार तेज सर्दी का असर एक सप्ताह पहल ही हो गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसून के बाद जैसे-जैसे नमी कम होती है रात ठंडी होने लगती है। पहाड़ों पर बर्फबारी से ढंडी हवा मैदान तक आती है। हवा का रुख दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्वी  होता है। इसे विंड पैटर्न सेट होना कहते हैं। इन करणों से ठंड का असर तेज हुआ है। मौसम विभाग ने बताया, पिछले दो रात में प्रदेश में तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात ठंडी रही है। राजगढ़ सबसे अधिक सर्द रहा। यहां तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 9 डिग्री पर पहुंच गया। 

रात में यह 11 डिग्री दर्ज किया गया

भोपाल मं भी दो डिग्री तापमान नीचे आया। रात में यह 11 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 14,6  डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर में यह 11.3 और उज्जैन में 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार –शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज किया गया।  मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि ठंड के साथ कोहरा भी पडेगा। अभी देर रात और सुबह ठंड का असर अधिक रहता है। यह बढ़ सकता है। वहीं मंडला में दृश्यता सबसे कम 1 -2 किलोमीटर रही। वहीं जबलपुर, रीवा और सतना में यह 2 से 4 किलोमीटर कर रही। 

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का अधिक असर रहेगा। जबलपुर में पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान 7.8 तक गया है। 1989 में 12 नवंबर को रिकार्ड दर्ज किया गया। तब तापमान 3.0 डिग्री रहा। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-in-bettiah-bihar-said-that-the-opposition-will-be-wiped-out-by-11-am/96720