त्रिपुरा में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया, धलाई जिला रहा केंद्र
अगरतला (त्रिपुरा)। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रविवार तड़के त्रिपुरा के धलाई जिले में रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
नोडल एजेंसी ने साझा किए आँकड़े
नोडल एजेंसी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार 00:57:38 बजे 30 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र धलाई में अक्षांश 23.757 उत्तर और देशांतर 91.995 पूर्व पर निर्धारित किया गया।
भूकंप की तीव्रता 3.8
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने X पर पोस्ट में कहा कि भूकंप की तीव्रता 3.8 थी। यह भूकंप 04/10/2026 को भारतीय समयानुसार 00:57:38 बजे 23.757 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 91.995 डिग्री पूर्वी देशान्तर पर 30 किमी की गहराई पर त्रिपुरा के धलाई में आया। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।
(इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: गुवाहाटी के बार में महिला से मारपीट: मैनेजर समेत सात गिरफ्तार, बाल खींचकर तहखाने में घसीटा