नेपाल के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित मुस्तांग जिल

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में महसूस हुए झटके

Magnitude 5.3 Earthquake Jolts Nepal, Tremors Felt Across Districts

काठमांडू। नेपाल के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित मुस्तांग जिले में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मुस्तांग जिले के लोमान्थांग में था, जो काठमांडू से 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है। भूकंप रात नौ बजकर 53 मिनट पर आया। इसके झटके पड़ोसी मनांग, डोल्पा और म्याग्दी जिलों में भी महसूस किए गए। भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़: मंत्री से सवाल पूछने के बाद परेशान किए जाने का आरोप, संगरूर में व्यक्ति ने की आत्महत्या