उन्होंने कहा कि श्रीजगन्नाथ जी महाराज की कृपा हम स

महाप्रभु ने कश्मीर से कन्याकुमारी को एक सूत्र में पिरोयाः ब्रजेश पाठक

इस्कान के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी महाराज ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोया है। देश के चारों कोने में विराजमान महाप्रभु सभी की रक्षा करते हैं। जगन्नाथ शब्द संस्कृत के दो शब्दों के मेल से बना है। जगत (ब्रह्मांड) और नाथ (स्वामी)। महाप्रभु पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं।  यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे गुरुवार को इस्कॉन मंदिर (गोल्फ सिटी) द्वारा श्रीजगन्नाथ जी महाराज की भव्य शोभायात्रा के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उप मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित श्रीजगन्नाथ जी रथयात्रा में किया प्रतिभाग

रविंद्रालय (चारबाग) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि श्रीजगन्नाथ जी महाराज की कृपा हम सभी पर है। वे ब्रह्मांड के स्वामी हैं। उन्होंने कहा कि मानव जन्म बहुत मुश्किल से मिलता है तो हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। जरूरतमंदों की भलाई करें और प्रभु के चरणों में अपना शीश नवाएं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से पूज्य संतजनों के श्रीमुख से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने इस सफल आयोजन की सभी को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर भक्तिपदम सौरभ प्रचारक स्वामी जी महाराज, प्रेम हरिनाम प्रभु, अध्यक्ष, इस्कॉन मंदिर अपरिमेय श्याम दास, अचिंत्य रुपाणी माताजी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

किया रथ संचालन, सफाई सेवा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महाप्रभु की रथ यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने रथ के संचालन एवं रास्ते की साफ सफाई में भी सेवा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः   काशी विश्वनाथ मंदिर को मिला अब तक का बड़ा व्यक्तिगत दान, तमिलनाडु की महिला ने दिए 3 करोड़ रुपये