महासमुंद में फर्जी आरटीओ दस्तावेज मामले का आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार, धोखाधड़ी के आरोप में भेजा गया जेल
महासमुंद (छत्तीसगढ़)। महासमुंद जिला पुलिस ने धोखाधड़ी कर 6 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा फर्जी RTO दस्तावेज तैयार कर शासन के साथ धोखाधड़ी की गई थी।
फर्जी दस्तावेज मिलने पर दर्ज हुई थी FIR
परिवहन चेकपोस्ट खम्हारपाली में जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सिंघोडा थाना में FIR दर्ज कराई गई थी। दस्तावेजों के फर्जीवाड़ा का खुलासा होने और FIR दर्ज होने के बाद आरोपी रायपुर निवासी सतनाम सिंह घटना स्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया था।
टेक्निकल डाटा और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दबोचा
मामले में टेक्निकल डाटा एनालिसिस और आरोपी के काल डिटेल के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को सावरकर नगर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतनाम सिंह पुलिस कार्रवाई से बचने हेतु छत्तीसगढ़ से भागकर पंजाब में छिप गया था।
न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को भेजा गया जेल
आरोपी के खिलाफ खम्हारपाली चेकपोस्ट के तात्कालीन परिवहन निरीक्षक राजेन्द्र कुमार बर्मन ने सिंघोडा थाने में मामला दर्ज कराया था। फिलहाल 6 वर्षों तक पुलिस नजरों से बचने के बाद अब पुलिस गिरफ्तार में आए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: शिवपुरी में 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार