महासमुंद जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश में सात जुआरी गिरफ्तार, 2200 रुपये बरामद
महासमुंद (छत्तीसगढ़)। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच कोमाखान पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम नवाडीह कसेकेरा में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पानी टंकी के नीचे चल रहा था जुआ
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवाडीह कसेकेरा स्थित पानी टंकी के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की।
2200 रुपये नकद, ताश की गड्डी और चार मोबाइल बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात लोगों को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 2,200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
आरोपियों के नाम
- 1- दौलतराम साहू पिता कृपाराम साहू उम्र 51 साल
- 2- डिगेश्वर साहू पिता चैतराम साहू उम्र 30 साल
- 3- ललित साहू पिता जोयधाराम साहू उम्र 27 साल
- 4- धनेश राम यादव पिता जगेराम उम्र 42 साल
- 5- रूपेश साहू पिता दौलतराम उम्र 26 साल
- 6- संतोष साहू पिता कृपाराम उम्र 32 साल
- 7- हरेष यादव पिता जगेराम यादव उम्र 45 साल
सभी निवासी नवाडीह कसेकेरा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द
यह भी पढ़े: मिर्जापुर में 28 वर्षीय युवक की मौत, मानसिक परेशानी के बीच दुकान में मिला शव