मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में शिक्षक शमशाद

मोतिहारी में शिक्षक शमशाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी चमन गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

Main Accused in Teacher Murder Case Arrested Motihari

मोतिहारी (बिहार)। बंजरिया थाना क्षेत्र में शिक्षक शमशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी चमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नगर थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक से धर्म समाज की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को सिसवा गांव निवासी शिक्षक शमशाद को स्कूल से लौटने के दौरान अगवा कर मारपीट की गई थी। बाद में उन्हें सड़क किनारे गंभीर हालत में छोड़ दिया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई थी।

परिजनों के हंगामे के बाद एसआईटी ने की कार्रवाई

घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल चौक जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले में एसआईटी का गठन कर पुलिस ने लगातार छापेमारी की और अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें:   रीवा में मनगवां में गुटखा लेने निकले युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी फरार