Chhattisgarh : बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा हिल्स इ

बीजापुर में कर्रेगुट्टा हिल्स में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा

बीजापुर में कर्रेगुट्टा हिल्स में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा

Chhattisgarh : बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में चल रहे माओवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ा झटका लगा है। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बलों के 11 जवान घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायल जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट

सूत्रों के मुताबिक, अभियान के दौरान जवान पहाड़ी और घने जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान प्रेशर आईईडी पर पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट में घायल 11 जवानों में से एक जवान कोबरा बटालियन का है, जबकि 10 जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की

बताया जा रहा है कि जवानों का मनोबल बनाए रखने के उद्देश्य से बीजापुर पुलिस और प्रशासन ने घटना की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की। हालांकि, विस्फोट के बावजूद सुरक्षा बलों ने साहस दिखाते हुए अभियान जारी रखा और माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले इलाके में तिरंगा फहराया, जिससे जवानों का हौसला बुलंद रहा।

सर्च ऑपरेशन व सतर्कता

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है और नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि माओवादियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-met-cm-mamata-banerjee-said-didi-is-competing-with-bjp/130752