2027 के विधानसभा चुनाव में हो सकता है बड़ा गठबंधन, AIMIM के प्रदेश सचिव नायाब अहमद ने किया दावा
जौनपुर: AIMIM के प्रदेश सचिव नायाब अहमद ने जौनपुर पहुंचकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन और हर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी का भी बड़ा दावा किया।
नायाब अहमद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा...
जौनपुर के शाहगंज विधानसभा के पार्टी कार्यालय में AIMIM के प्रदेश सचिव नायाब अहमद ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दंगों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास उठाकर देख लिया जाए, सब कुछ सामने आ जाएगा।
नायाब अहमद ने कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार पर खड़े किए सवाल
कांवड़ यात्रा को लेकर भी नायाब अहमद ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर उपद्रव करने वालों को सरकार की ओर से खुली छूट मिली हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से धर्म बदनाम होता है। वहीं 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM की रणनीति पर भी नायाब अहमद ने बड़ा बयान दिया।
चुनाव की तैयारियों में जुटी है पार्टी
उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। अगर बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए कोई भी पार्टी तैयार है, तो हम उससे गठबंधन करने को तैयार हैं। कुल मिलाकर जौनपुर में AIMIM प्रदेश सचिव नायाब अहमद के बयानों ने यूपी की सियासत में गठबंधन और 2027 के चुनावी समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
ये भी पढ़ें- अब QR कोड से होगी असली बनारसी साड़ी की पहचान, एक स्कैन से मिलेगी सारी डिटेल