गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग अवैध उत्

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत छह वाहन जब्त

Major Crackdown on Illegal Mining in GPM District

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी समेत पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

कई इलाकों में हुई सघन जांच

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सिवनी, लखनघाट, चीचगोहना और गुल्लीडांड क्षेत्र में अवैध रूप से रेत, मुरुम और गिट्टी का उत्खनन एवं परिवहन करते वाहन पकड़े गए।

जेसीबी और ट्रैक्टर किए गए जब्त

खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर रेत, एक ट्रैक्टर गिट्टी, एक ट्रैक्टर मुरुम और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। जब्त सभी वाहनों को सुरक्षार्थ मरवाही एवं सिवनी थाना परिसर में रखा गया है। खनिज विभाग के अनुसार सभी वाहनों के खिलाफ खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) और 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, सतीश साहू और नगर सैनिक साहिब गनी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: संभल में भीषण गर्मी से कुत्ता-बंदर काटने के मामलों में भारी उछाल, प्रशासन सख्त