मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कमी

LPG की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 1025 जगहों पर छापेमारी, 1357 सिलेंडर जब्त

फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कमी की अफवाहों के बीच कालाबाजारी (Black Marketing) और जमाखोरी की खबरें सामने आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पूरे प्रदेश में एक साथ छापेमारी की बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन ने राज्य भर में कुल 1025 स्थानों पर संदिग्ध ठिकानों और गैस एजेंसियों पर छापेमारी की। इस सघन अभियान के दौरान अब तक 1357 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। ये सिलेंडर अवैध रूप से जमा करके रखे गए थे या ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी।

आठ मामलों में केस दर्ज

अनियमितता और कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 8 अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज की गई है। हाल ही में पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष (West Asia Crisis) के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा की खबरें आई थीं, जिसके बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग और एजेंसियां घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कर उन्हें व्यावसायिक उपयोग के लिए या महंगे दामों पर 'ब्लैक' में बेच रहे थे।

कृत्रिम अभाव पैदा कर रहे हैं

सरकार और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में रसोई गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है। जो भी लोग कृत्रिम अभाव पैदा करेंगे या अवैध भंडारण करेंगे, उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/police-deported-a-nigerian-youth-living-illegally-in-indore/149534

इंदौर में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई युवको पुलिस ने किया डिपोर्ट