सिंगरौली में आधी रात हाईवे पर हुए बड़े हादसे में ए

सिंगरौली में आधी रात हाईवे पर बड़ा हादसा! देखते ही देखते जलकर राख हुआ बल्कर

Major Midnight Highway Accident in Singrauli, Bulker Burnt to Ashes

सिंगरौली,(मध्यप्रदेश)। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में बायपास नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब 12 बजे राखड़ से लदे बल्कर वाहन में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन जलने लगा। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, जिसने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। 

उत्तर प्रदेश से राखड़ लेकर सतना-रीवा जा रहा था बल्कर

जानकारी के मुताबिक, यह बल्कर वाहन उत्तर प्रदेश से राखड़ लेकर सतना-रीवा की ओर जा रहा था। बरगवां बायपास के पास चलते वाहन में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में इसने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि निजी कंपनी की दमकल गाड़ियों को तत्काल बुलाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बल्कर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो इस घटना में सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

आग के वास्तविक कारणों का नही लगा पता

हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के कारण सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कराई गई। 

यह भी पढ़ेंः एक महीने पुराने अंधे हत्या के मामले का खुलासा