Maulana Tauqeer Raza : पुलिस ने (आईएमसी) इत्तेहाद-

बरेली हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रजा को किया गिरफ्तार

बरेली हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रजा को किया गिरफ्तार

Maulana Tauqeer Raza : पुलिस ने (आईएमसी) इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल प्रमुख तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी बरेली में हुए बवाल के मामले में गिरफ्तारी हुई है. बरेली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स के साथ धक्का - मुक्की करने की कोशिश की गई. इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं और मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं और मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस के मुताबिक, 39 लोग हिरासत में लिए गए हैं.7 दिनों से इसकी साजिश की जा रही है और इस साजिश में बाहरी लोग हैं. इस मामले में पुलिस ने 10 एफआईआर कर ली है. वहीं बरेली हिंसा पर एसएसपी अनुराग आर्या ने खुलासा किया है कि 7 दिन से इस हिंसा की साजिश चल रही थी. चाकू, तमंचे, ब्लेड और पेट्रोल की बोतलें बरामद हुई थीं. 

बरेली हिंसा पर डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि हमें उनकी योजना के बारे में पता चला, हमने उन्हें बताया कि शहर में बीएनएसएस धारा 163 लागू कर दी गई है और बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना चाहिए. हम उनके प्रतिनिधियों नदीम और नफीज के साथ नियमित संपर्क में हैं, नदीम कुछ दिन पहले हमारे कैंप कार्यालय में आए थे और हमने उनके साथ एक विस्तृत बैठक की और उन्हें सभी कानूनी पहलुओं के बारे में बताया. उनके जाने तक वह आश्वस्त हो चुके थे.

ये है मामला 

दरअसल, बरेली में जुमे की नवाज के बाद आई लव मोहम्मद के विवाद को लेकर लोग सड़कों पर उतरे. आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था. श्यामगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई. हालात को देखते हुए पुलिस ने दुकानें बंद कराई थीं. नौमहला मस्जिद के बाहर भी भीड़ जमा थी. भीड़ बेकाबू देखकर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. उन्होंने लोगों से सड़कों पर उतरने का ऐलान किया था. पुलिस इसके लिए तैयार थी. हजारों की संख्या में पुलिस बल को पहले से ही तैनात कर दिया गया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना पर कहा, बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है. वह धमकी देकर जाम लगाने की बात करता था, लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा. हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-virtually-flagged-off-the-amrit-bharat-express/48358