औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत विभ

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान, 38 गिरफ्तार; 222 लीटर से ज्यादा देसी शराब बरामद

Major Police Crackdown in Aurangabad: 38 Arrested, Over 222 Litres of Country Liquor Seized

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 15 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विभिन्न मामलों में 38 लोग गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में एक, लूट के शीर्ष में तीन, हत्या के प्रयास में 12, मद्य निषेध अधिनियम के तहत पांच तथा अन्य मामलों में 17 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान 222.2 लीटर देसी शराब एवं तीन ऑटो बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 951 वाहनों की जांच की गई जिसमें 38500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा 30 वारंट निष्पादन किया गया हैं।

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी

शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ें: खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके