औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 59 गिरफ्तार और 23 अभियुक्त भेजे गए जेल
औरंगाबाद: औरंगाबाद पुलिस ने जिलेभर में सघन अभियान चलाकर 59 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कुल गिरफ्तारियों में से 23 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। इनमें रंगदारी के शीर्ष में 01, हत्या के प्रयास के शीर्ष में 01, मद्यनिषेध के शीर्ष में 07 और अन्य शीर्ष में 50 गिरफ्तारियां शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने 19 वारंट और 05 कुर्की का निष्पादन किया। वाहन जांच के क्रम में 1312 वाहनों की जांच कर 48,500 रूपये शमन की राशि वसूली गई। वहीं अन्य उपलब्धि में 04 मोटरसाइकिल और साइबर थाना द्वारा रिकवर 95,000 रुपये शामिल है।
कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमारी
शराब बरामदगी को लेकर पुलिस ने कई थानों में कार्रवाई की। रिसियप थाना में 60 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बारुण थाना में एक महिला अभियुक्ता को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। माली थाना में रोहतास जिला के गुड़ारी निवासी चंदन पांडेय को 31 लीटर शराब और बाइक के साथ पकड़ा गया। जम्होर थाना में 18 लीटर शराब बरामद हुई। ओबरा थाना क्षेत्र में लगातार दो कार्रवाई हुई। एक कांड में कुरारा जम्होर निवासी वसंत कुमार पासवान और धर्मेन्द्र कुमार को 25 लीटर शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे में 16 लीटर शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 165 लीटर देशी शराब बरामद की गई है।
रंगदारी मामले में एक आरोपी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
साइबर अपराध पर बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना के एक कांड में टंडवा थाना क्षेत्र के खैरा सिमरी निवासी अमिषा कुमारी के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 95,000 रुपये पुलिस ने वापस कराया। रंगदारी के मामले में नगर थाना में वारुण थाना के सिन्दुरिया निवासी दीपक कुमार पिता दिलीप सिंह को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने साई नमकीन इंडस्ट्री पर मारा छापा, अनियमितताएं मिलने पर थमाया नोटिस