बस में सफर कर रहे 37 यात्रियों में से 35 यात्री बि

रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान खुला बड़ा राज, 37 में से 35 यात्री निकले बिना टिकट

Major Ticket Scam Exposed

झालावाड़ (राजस्थान)। कोटा जिले के रामगंज मंडी से झालावाड़ आ रही रोडवेज बस में सोमवार रात करीब 8 बजे हुई औचक जांच में बड़ा खुलासा हुआ। बस में सफर कर रहे 37 यात्रियों में से 35 यात्री बिना टिकट पाए गए। सहायक संभाग प्रबंधक नंदकिशोर मीणा ने बताया की रामगंज मंडी से झालावाड़ आ रही बस को झिरनिया पर रुकवाकर चेक किया तो 35 सवारियां बिना टिकट पाए गए। 

₹4,000 की पेनल्टी की गई वसूली

इस पर कार्रवाई करते हुए बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से किराए का 10 गुना पैसे जोड़कर ₹4,000 की पेनल्टी भी वसूली गई। वहीं, मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित बस सारथी (कंडक्टर) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। उन्होंने बताया की बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में विभाग ने सख्त रुख अपनाया है और आगे भी ऐसे विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे। 

यात्री कम पैसे में यात्रा करने के लालच में टिकट नहीं लेते

वहीं उन्होंने यात्रियों से भी बस में वेध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए अपील की है। गौरतलब है, कि कई यात्री कम पैसे में यात्रा करने के लालच में टिकट नहीं लेते, इससे राजस्व को भी नुकसान होता है तो वही यह कानूनन अपराध भी है।

यह भी पढ़ेंः मूसलाधार बारिश से बुरहानपुर बेहाल, उफनती नदी में डूबी पुलिया