सिखों पर दिए गए बयान से जुड़ी पुनरीक्षण याचिका पर

वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर आज आ सकता है बड़ा फैसला

राहुल गांधी का फाइल फोटो

वाराणसी: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सिखों पर दिए गए बयान से जुड़ी पुनरीक्षण याचिका पर वाराणसी कोर्ट का आदेश आज आ सकता है। 

6 जून को हुई थी पिछली सुनवाई

दरअसल, विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण 6 जून को कोर्ट का फैसला टल गया था। इसके बाद अदालत ने मामले में आदेश पारित करने के लिए 16 जून की तिथि मुकर्रर (तय) की है। 

राजनीतिक हलकों में हो रही चर्चा

सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा है। याचिका पर आने वाला आदेश राहुल गांधी के लिए अहम माना जा रहा है।

वाशिंगटन में भारत में सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता पर की थी टिप्पणी

सितंबर 2024 में अमेरिका की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत में सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर टिप्पणी की थी।

नागेश्वर मिश्र ने आपत्ति जताते हुए अदालत में दिया प्रार्थनापत्र

राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए वाराणसी के आशापुर (सारनाथ) निवासी पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्र ने आपत्ति जताते हुए 26 सितंबर 2024 को वाराणसी की अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी के बयान से सिखों और भारतीय समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।