MP News: चर्चोओं में आया बांधवगढ़ टाइॉगर रिजर्व का धमोखर बफर क्षेत्र
उमरिया: मध्यप्रदेश में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में मंगलवार शाम पर्यटकों को उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब प्रसिद्ध नर बाघ 'जम्होल' सफारी मार्ग पर दिखाई दिया. बाघ के शांत अंदाज में सड़क पार करते और कुछ देर तक आसपास टहलते दृश्य को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. देखते ही देखते इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गईं.
पर्यटकों ने सावधानी से उठाया नजारे का लुत्फ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम की सफारी के दौरान अचानक जंगल के घने हिस्से से जम्होल नर बाघ बाहर निकला. कुछ देर तक उसने सड़क पर चहलकदमी की और फिर आसपास के जंगल का जायजा लेने के बाद धीरे-धीरे वापस हरियाली में ओझल हो गया. इस दौरान पर्यटकों ने पूरी सावधानी के साथ वाहन में बैठे रहकर इस दुर्लभ पल का आनंद लिया.
नर बाघ की प्रभावशाली कद-काठी से आकर्षित हुए लोग
जम्होल नर बाघ अपनी प्रभावशाली कद-काठी और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण पहले से ही पर्यटकों और वन्यजीव फोटोग्राफरों के बीच खास पहचान रखता है. उसकी हर एक झलक जंगल सफारी को यादगार बना देती है. मंगलवार शाम का यह दीदार भी पर्यटकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रहा.
लोग म्होल की शानदार मौजूदगी की कर रहे सहारना
तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई वन्यजीव प्रेमियों ने इसे बांधवगढ़ की प्राकृतिक समृद्धि और बेहतर संरक्षण का प्रतीक बताया. वायरल तस्वीरों को बड़ी संख्या में साझा किया जा रहा है. लोग जम्होल की शानदार मौजूदगी की सराहना कर रहे हैं.
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बाघों के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है. यहां अक्सर अलग-अलग क्षेत्रों में बाघों की रोमांचक साइटिंग होती रहती है, लेकिन धमोखर बफर में मंगलवार शाम जम्होल नर बाघ की यह झलक पर्यटकों के लिए खास अनुभव बन गई. जंगल की शांत फिजा में बाघ का आत्मविश्वास से भरा अंदाज और उसकी शानदार मौजूदगी ने सफारी को अविस्मरणीय बना दिया. वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर बांधवगढ़ के जंगलों की खूबसूरती और यहां के समृद्ध वन्यजीवन को सुर्खियों में ला दिया.
ये भी पढ़ें- MP News: उमरिया में अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई