CM ने पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया मदद नही करने का आरोप

Mamata Banerjee accused the central government of not helping West Bengal

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिमं बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छोटे और मझोले उद्योग-धंधों के व्यवसाइयों को रिझाने के मकसद से नेताजी इंडोर स्टोडियम में फेडरेशन ऑफ वेस्ट बेंगाल ट्रेड एसोशिएसन के कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस दौरान उन्होंने उन्हें पश्चिमं बंगाल में आर्थिक विकास का रीढ़ बताते हुए यह भरोसा दिया कि राज्य सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता और सिलीगुड़ी में उनके उत्पाद के निर्यात के लिए केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।

केंद्र पर बकाया न देने का आरोप, आत्मनिर्भर बंगाल का किया दावा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य का साढ़े छह लाख करोड़ रुपए बकाया चुका दे तो वे पश्चिम बंगाल को ऐसा खुशहाल कर देंगी कि किसी से आर्थिंक मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह राज्य आत्मनिर्भर बन जाएगा। उन्होंने नोटबंदी का जिक्र किया और सवाल किया कि नोटबंदी में देश में रुपए कहां बढ़े। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लेस कैस की बात करती है लेकिन आम आदमी के हाथ में रुपए रहने पर ही वह कुछ रोजगार कर सकता है।

मुख्यमंत्री की आम लोगों से जुड़ाव दिखाने की कोशिश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके पास एटीएम-क्रेडिट कार्ड नहीं है, वे यह नहीं रखती। उनका इशारा यह था कि वे भी आम लोगों की तरह है जिनके पास एटीएम-क्रेडिट कार्ड नहीं होता। आम लोगों को मॉल की जरूरत नहीं है। उनका काम स्थानीय छोटी-छोटी दुकानों-हाट बाजारों, मोदीखानों से काम चल जाता है।

लघु-मझोले उद्योगों की ताकत गिनाते हुए की सहयोग की अपील

उन्होने तमाम उदाहरण देकर बताया कि पश्चिम बंगाल लघु और मझोले उद्योग धंधे में किसी से पीछे नहीं है। पश्चिम बंगाल में उत्पादित कई सामान देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके है। लघु और मझोले उद्योग धंधों में रोजगार के व्यापक अवसर हैं और इस राज्य में इससे बेरोजगारी कम हुई है। उन्होंने लघु और मझोले व्यवसाइयों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/countrys-gdp-will-grow-at-the-rate-of-75-percent-in-the-financial-year-2025-26/101532

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी देश की जीडीपी, रेटिंग एजेंसी 'CareEdge' ने जारी की रिपोर्ट