मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर डॉ भीमराव आंबे

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बंगाल में डर का माहौल बनाने का आरोप

Mamata Banerjee Accuses BJP of Intimidation in Bengal

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की चुनावी सभा में कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर और संविधान का अपमान करने वाली भाजपा चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर बंगाल को भयभीत और आंतकित कर रही है। टीएमसी नेताओं को सासत में डाला जा रहा है और कार्यकर्ताओं झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। वे अभी भी इस राज्य की मुख्यमंत्री हैं लेकिन राज्य के मुख्य सचिव समेत बड़े अधिकारी संपर्क में नहीं है। भाजपा बंगाल पर कब्जा करने के लिए के तमाम हथकंडा अपनी रही है। चुनाव आयोग वही कर रहा है जो भाजपा चाहती है।

चुनावी सभाओं में भाजपा और चुनाव आयोग पर खुलकर बरसीं ममता

पूर्व मेदिनीपुर के पिंगला व तमलुक और हावड़ा जिले के डोमजूर में टीएमसी की सभाओं में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ काफी मुखर दिखी। उन्होंने कहा कि झूठ और लूट वाली भाजपा सत्ता में आते ही अपने वायदों से मुकर जाएगी ही, उन तमाम सुविधाओं को भी खत्म कर देगी जो वे (टीएमसी सरकार) दे रही है। वह लोगों के तमाम लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर देगी और तामाशाही करेगी।

ईडी-सीबीआई के जरिए नेताओं को डराने की साजिश का दावा

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी नेताओं को ईडी-सीबीआई के परेशान करवाया जा रहा है, ताकि वे चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले सके और आतंकित रहे। भाजपा के नेता अपने कार्यकर्ताओं को उकसा कर टीएमसी कार्यकर्ताओं से झंझट करवा रही हैं और थानों, पुलिस व चुनाव अधिकारियों से टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करवा रही है। चुनाव आयोग और पुलिस अधिकारी टीएमसी नेताओं-कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे हैं। टीएमसी और बंगाल को बदनाम किया जा रहा है।

अमित शाह और बुलडोजर राजनीति पर ममता का पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि "मोटा भाई" (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) नेताओं को उल्टा लटका कर सीधा करने की बात कर, कार्यकर्ताओं के वोट के दिन घर से बाह नहीं निकलने की धमकी देकर आतंक का माहौल तैयार कर रहे हैं। भाजपा के नेता बंगाल में बुलडोजर चलाने की बात कर लोगों को खुलेआम डरा रहे हैं। इन बाहरी लोगों को नहीं पता कि बंगाल में बुलडोजर की संस्कृति नहीं है। बंगाल की संस्कृति प्रेस, सदभाव और मानवीय है। उन्होंने नोएडा की घटना का जिक्र कर बुलडोजर चलाने की बात करने वाले भाजपा नेता पर कटाक्ष किया कि वे पहले नोएडा संभाले।

वोटर लिस्ट से नाम काटने को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार के लिए लॉजिकल डिसक्रिपेंसी नहीं की लेकिन बंगाल के लिए लॉजिकल डिसक्रिपेंसी की और इसके नाम पर लाखों बैध वोटर का नाम काट दिया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत बंगाल में लाखों वैध वोटरों का नाम काटा गया है। बंगाल लोकतांत्रिक तरीके (वोट) से इस अपमान और साजिश का बदला लेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/iran-envoy-praises-indias-humanity/157482

ईरान ने समर्थन के लिए भारतीयों का जताया आभार