ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया मतुआ समाज धोखाधड़ी करने आरोप
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मतुआ समाज के लोगों को भारतीय नागरिकता देने के नाम पर खेल कर रही है। एसआईआर में जानबूझ कर बड़ी तादाद में उनका नाम काटा गया है। उन्हें अस्थिरता और भ्रम की स्थिति में ढकेल दिया जा रहा है। उनकी पहचान पर सवाल उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मतुआ समाज का वोट लेकर केंद्र में सत्ता में आई और अब एसआईआर में उनका नाम काटा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आरोप है कि भाजपा मतुआ समाज के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
मतुआ महासंघ और बड़ो मां से रिश्तों का जिक्र
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि मतुआ समाज की "बड़ो मां" से उनका अच्छा संबंध था और ममता बनर्जी को बड़ो मां का आशीर्वाद प्राप्त था। ममता बनर्जी की सरकार ने मतुआ समाज के संगठन मतुआ महासंघ की हर मांग को पूरा किया है। उनकी सरकार ने मतुआ समाज के हित में मतुआ विकास परिषद और नमोशुद्र विकास परिषद का गठन किया।
मतुआ समाज के लिए विकास कार्यों का दावा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत बनगांव इलाके में ठाकुरनगर में ठाकुर बाड़ी (मतुआ समाज का मंदिर) के नजदीक मतुआ समाज के गुरू हरिचांद ठाकुर और गुरूचांद ठाकुर के नाम पर विश्विवद्यालय की स्थापना की है। नदिया जिले मुख्यालय कृष्णनगर में विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन स्थापित किया है। गायघाटा में पीआर ठाकुर सरकारी कॉलेज का निर्माण कराया है। मतुआ समाज के आबादी वाले इलाके में विकास का कार्य किए गए है। आईटीआई और पोलिटेकनिक कॉलेज खोले गए हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-finland-president-stubb-open-raisina-dialogue-2026/147383