ममता बनर्जी का राजनीतिक भविष्य खत्म, भवानीपुर ने दिखाया बाहर का रास्ता: शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने भवानीपुर में सभा में कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो Mamata Banerjee का राजनीतिक करियर (भविष्य) समाप्त है। उनके ही क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर के लोगों ने गांव के रहने वाले शुभेंदु अधिकारी को अपना बना लिया है। मुख्यमंत्री का कामकाज संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के लोगों के प्रति आभार जताने के लिए सभा की।
विभिन्न समाज के लोगों ने दिया समर्थन
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर में 20 हजार गुजराती, 12 हजार मारवाड़ी (राजस्थानी), 12 हजार पूर्वांचली, चार हजार सिख, पांच हजार ओड़िया के साथ सनातनी राष्ट्रवादी बंगालियों ने उन्हें अपना वोट देकर जिताया है। वे 15 हजार वोटों के अंतर से जीते हैं। ममता बनर्जी के बूथ में भी उन्हें ज्यादा वोट मिला है। भवानीपुर के लोगों ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को बदलने के पक्ष में वोट किया।
ममता को दो बार हराने का दावा
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी को दो-दो बार पराजित किया। पश्चिम बंगाल में यह पहला उदाहरण है। पिछले चुनाव में ही हार के बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने जनादेश का आदर नहीं किया।
हर वार्ड में खुलेगा कार्यालय
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि किसी क्षेत्र के विधायक को कैसा होना चाहिए, वे भवानीपुर के लोगों को इसका अहसास कराएंगे। उन्होंने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद को छोड़ भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र को अपनाया है। वे इस क्षेत्र के हर वार्ड में अपना कार्यालय खोलेंगे और कार्यकर्ता बैठाएंगे।
लोगों की समस्याओं का होगा समाधान
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को कोई भी समस्या होगी तो कार्यालय में बैठा कार्यकर्ता उसका समाधान करेगा। इसके साथ ही एक फोन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल कर लोग सीधे शुभेंदु अधिकारी को अपनी समस्या बता सकेंगे।
यह भी पढ़े: भारत की बुलेट ट्रेन की पहली...