West bengal : अभिनेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथु

ममता सरकार पर वोटर के सुनवाई केंद्र में अराजकता फैला कर दंगा भड़काने का आरोप

ममता सरकार पर वोटर के सुनवाई केंद्र में अराजकता फैला कर दंगा भड़काने का आरोप

West bengal : अभिनेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार पर एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई के केंद्रों में गड़बड़ी पैदा कर राज्य में दंगा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने नदिया जिले को नवद्वीप में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी सत्ता का जाना तय है। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो चाहती हैं वह नहीं होगा।

वे चाहती है कि राज्य में एसआईआर के तहत हो रही सुनवाई में अराजकता और अव्यवस्था की वजह से हिंसा की घटनाएं होंगी और दंगा भड़केगा। वे विधानसभा चुनाव में उसका फायदा उठाएंगी। भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। 

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सभाओं में बार-बार “खेला होबे” बोलती है। वे ऐसा कह कर लोगों को भाजपा के विरोध में उकसा रही हैं। उन्हें यह भी जान लेना चाहिए कि भाजपा भी खेल करना जानती है और उनके ही खेल में खेलेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/canadian-pm-carney-responds-to-tariff-threat/130544