ममता सरकार ने इस साल से छठ पूजा में दो दिनों की छुट्टी देने का किया एलान
West bengal : पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने इस साल से छठ पूजा में दो दिनों की छुट्टी देने का एलान किया है। वह राज्य में रह रहे हिंदीभाषियों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और उन्हें अपने पक्ष में करने के मकसद से ऐसा किया है। अगले साल विधानसभा चुनाव है। इसको ध्यान में रख वह अपनी स्थिति मजबूत करने बाबत तरह-तरह से उपाय करने जुट गई है। राज्य में हिंदीभाषियों की अच्छी आबादी है। केवल महानगर कोलकाता और उसके आसपास औद्योगिक उपनगरों में ही नहीं, राज्य के तमाम शहरों, खासकर हाबड़ा, बैरकपुर, कांचरापाड़ा,बर्धवान ,आसनसोल, दुर्गापुर, खड़कपुर, सिलीगुड़ी, बहरमपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग में भी हिंदीभाषियों की अच्छी आबादी है।
दुर्गोत्सव के मौके पर यह एलान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह भान है कि बिहार के हिंदीभाषियों का छठ पर्व एक बड़ा पर्व है। माकपा के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा की सरकार को परास्त कर सत्ता में आते ही उन्होंने छठ पर्व के मौके पर एक दिन की छुट्टी का एलान कर दिया था। उसके बाद शिथिल पड़ी हुई हिंदी अकादमी को सक्रिय का उपाय किया। इससे हिंदीभाषियों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। अब छठ पूजा में दो दिन की छुट्टी के एलान से हिंदीभाषियों में उनकी वाहवाही हो रही है।
गौरतलब है कि उन्होंने दुर्गोत्सव के मौके पर यह एलान किया है जबकि दीपावली के बाद छठ पर्व होता है। हिंदीभाषियों में लोकप्रिय होने की होड़ में ममता बनर्जी भाजपा को पछाड़ने मे पीछे नहीं रहना चाहती।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bhojpuri-singer-pawan-singh-will-return-to-bjp/77411