ममता बनर्जी ने भवानीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन से की विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत
कोलकाता। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में कार्यकर्ता सम्मलेन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को कहा कि घर-घर जाकर वोटरों से दो-दो, चार-चार बार मुलाकात कर अपने पक्ष में करने के लिए रिझाना होगा। उनके सामने केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से इस राज्य और यहां के लोगों के विरोध में किए गए कार्यकलापों, चुनाव आयोग की ओर से वैध वोटरों के नाम काटने के लिए की गई साजिश का विस्तार से जिक्र करना होगा। इसी के साथ अपनी सरकार की ओर से विकास और हर समुदाय व हर वर्ग के लिए किए गए कार्यों का बताना होगा।
महिला कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अतींद्र मंच में शाम के बाद शुरू हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी, राज्य के मंत्री व कोलकाता नगर निगम के चेयरमैन फिरहात हकीम, सभी वार्डों के कमिश्नर, वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता मौजूद हुए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने चुनाव को बताया चुनौतीपूर्ण
कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार विधानसभा चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण और चुनौतीपुर्ण बताया। उन्होंंने समझाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की ओर से किस तरह पश्चिम बंगाल में अघोषित तौर पर आपातकाल जैले हालात पैदा कर दिए गए हैं। भाजपा चुनाव आयोग की मदद से पश्चिम बंगाल में जबरन सत्ता में आना चाहती है। टीएमसी को भाजपा को सत्ता में आने से हर हाल में रोककर पश्चिम बंगाल और बंगाली समाज की अस्तिमता की रक्षा करना है। इस बार विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में मुख्यमंभी ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी से है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/explosion-near-uae-waters-hits-commercial-vessel/150918